{"_id":"592872bc4f1c1b1235535a28","slug":"the-young-man-squatted-in-the-ditch-the-villagers-kept-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को रौंद खाई में पलटी बोलेरो, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को रौंद खाई में पलटी बोलेरो, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Fri, 26 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
भीड़ से जानकारी लेते एसआई जनार्दन मिश्र।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार बोलेरो साइकिल सवार को रौंदते हुए खाई में पलट गई। जिससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अतरौली थानाक्षेत्र के जैतपुर निवासी श्रीपाल (40) शुक्रवार को साइकिल से जगसरा बाजार गया था। जहां से करीब सात बजे घर लौट रहा था। थाना क्षेत्र में संडीला अतरौली रोड पर दयाशंकर पब्लिक स्कूल के निकट सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल को टक्कर मार दी और फिर खाई में पलट गई। हादसे में सिर में गंभीर चोटें आने के कारण श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अमित मिश्रा (42) व अभिषेक (40) घायल हो गए। इसके अलावा बोलेरो चालक आशीष व अभय सिंह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमित व अभिषेक को एंबुलेंस से भरवान सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे एसआई जनार्दन ने आशीष व अभय को हिरासत में लिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। ग्रामीणों के साथ पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन