फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man murderd

युवक की हत्या कर शव ख्ाेत में फेंका

Mon, 23 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
The young man murderd

थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को खेत में

विज्ञापन
फेंक दिया। युवक के अंगों को बेरहमी से काट कर अलग कर दिया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम रूईया में रविवार की सुबह डलनपुरवा निवासी कनिष्क पाल सिंह पुत्र सिपाही सिंह के गेहूं के खेत में एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव पड़ा होने की जानकारी होते ही आस पास भारी भीड़ जमा हो गई। शव का बायां हाथ का पंजा, पैर के दोनों पंजे कटे हुए थे।

उसके सिर व भौं के बाल भी गायब थे। वह सिर्फ शर्ट पहने था। उसकी पैंट कुछ दूर पर पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी विजय सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव से दुर्गंध उठ रही थी। उसमें कीड़े भी पड़ गए थे। खेत में पड़े मिले खून के कारण प्रथम दृष्टया हत्या वहीं पर करने की संभावना लग रही है।

पुलिस ने उसकी तलाशी ली, मगर उसके पास कोई भी प्रमाण नहीं मिला। इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बिलग्राम विजय त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। उन्होंने बताया कि शव देख कर लगता है कि घटना कई दिन पहले की है। उन्होंने बताया किे मामले की जांच के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed