फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man had come to Imam Chowk for the greed of Rs 100

Hardoi News: 100 रुपये के लालच में इमाम चौक पर चढ़ा था युवक

Sat, 20 Apr 2024 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 20 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The young man had come to Imam Chowk for the greed of Rs 100
कन्नौज। रामनवमी शोभायात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने के लिए एक युवक इमाम चौक पर झंडा लेकर चढ़ गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हालात पर काबू पा लिया था। झंडा लेकर इमाम चौक पर चढ़ने वाले युवक की पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने बताया कि तीन लोगों ने 100 रुपये का लालच देकर झंडा लेकर इमाम चौक पर चढ़ने के लिए कहा था। पुलिस ने उसके साथ ही तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी अमित कुमार आनंद ने पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शहर में 17 अप्रैल की शाम को रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई थी। मोहल्ला मीर वैश्य टोला में स्थित इमाम चौक पर एक युवक झंडा लेकर चढ़ गया था। मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य लोगों ने तत्काल युवक को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो युवक शोभायात्रा की भीड़ में मिलकर फरार हो गया। पूरे मामले में अज्ञात युवक पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इमाम चौक के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने मोहल्ला नाटियाना निवासी अभय उर्फ मुर्गी को गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि मोहल्ला अशोक नगर निवासी राहुल कश्यप, विशाल कश्यप और नगरकोट कॉलोनी निवासी आशीष कश्यप ने कहा था कि तुम्हें 100 रुपये देंगे और इमाम चौक पर झंडा लेकर के चढ़ जाना और इन लोगों ने मुझे झंडा पकडा दिया। जब जुलूस इमाम चौक के पास पहुंचा तो वह झंडा लेकर चढ़ गया। वहां पर पुलिस और लोगों ने तुरंत उतार दिया। इसके बाद वह विशाल कश्यप को झंडा देकर निकल गया। बाद में हम सब अलग-अलग हो गए। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed