फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man died due to a severe head injury

Hardoi News: सिर में गहरी चोट लगने से हुई थी युवक की मौत

Fri, 08 Aug 2025 10:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 08 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
The young man died due to a severe head injury
हरदोई। औहदपुर निवासी युवक के सिर में गहरी चोट आने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथ व दोनों पैरों में भी चोटें मिलीं हैं। बृहस्पतिवार की सुबह युवक को तीन सगे भाइयों ने लाठी-डंडों से पीट दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। तीन भाइयों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के औहदपुर निवासी रामसच्चे (25) प्राइवेट सफाईकर्मी थे। रामसच्चे के पिता रामनिवास ने बताया कि उसका गांव निवासी सतीश व उसके पुत्र अनूप, विवेक व विकास के साथ मकान के सामने पानी निकास को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में सतीश के तीनों पुत्रों ने बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से जा रहे रामसच्चे को पुरौरी मोड़ पर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। इससे उसके सिर व पैरों में गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन

परिजन उसको मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रामसच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों पैर टूटे, दोनों हाथ व सिर में गहरी चोटें दर्शाई गई हैं। मौत का कारण सिर के दाहिनी ओर गहरी चोट बताया गया। मृतक ने तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम आरोपी विवेक और विकास को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि तीसरे आरोपी अनूप की तलाश की जा रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed