{"_id":"5dc1d90e8ebc3e5b18161448","slug":"the-women-marriage-with-dead-lover-s-photo-athroli-news-ali218035164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होंगे फोटो संग फेरे, बदला फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होंगे फोटो संग फेरे, बदला फैसला
विज्ञापन
कविता वर्मा
- फोटो : ATHROLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने से करीब 10 साल छोटे स्व. प्रेमी की फोटो के साथ सात फेरे लेने पर अडिग विधवा महिला ने सामाजिक दबाव में अपना फैसला बदल दिया है। उसका कहना है कि मोहल्लेवासियों और रिश्तेदारों को उसके फैसले से पीड़ा हो रही थी जिसके चलते उसने अपने प्रेमी की फोटो से विवाह करने का फैसला त्याग दिया है। उधर प्रेमिका के इस निर्णय से तनाव की स्थिति से परेशान प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
अतरौली कस्बे के मोहल्ला टेड़ानीम निवासी कविता वर्मा पत्नी स्व. दीपक वर्मा ने कहा कि पति की मौत के बाद प्रेमी सौरभ वर्मा से शादी करना चाहती थी। सौरभ की भी यही इच्छा थी। सौरभ की मौत होने के बाद इच्छा पूरी करने के लिए प्रेमी की फोटो से शादी करना चाहती थी। मीडिया में मामला आने पर रिश्तेदारों व मोहल्ले के निवासियों ने ऐसा न करने के लिए कहा। मैं भी इसी समाज का हिस्सा हूं। मृत प्रेमी की इच्छा पूरी करने के इस कदम को कुछ लोगों ने और ही रूप दे दिया। सौरभ के माता-पिता भी मिले। वह दु:खी थे। मेरा इरादा सौरभ के परिवार अथवा किसी अन्य को दुखी करने का नहीं था, इसीलिए अपने कदम पीछे हटा लिए।
पिता ने कहा था, मृत बेटे के साथ नहीं होना चाहिए मजाक
मंगलवार की दोपहर बजरंग दल के नेता रामकुमार आर्य, ठा. केदार सिंह, महेश पंडित व रूपेश बजरंगी के साथ सौरभ के पिता रवेंद्र वर्मा एसडीएम से मिले थे। उन्होंने एसडीएम से कहा कि मेरे मृत बेटे के साथ ऐसा मजाक नहीं होना चाहिए। सौरभ के फोटो का कहीं गलत इस्तेमाल न हो। वहीं कविता वर्मा के साथ मोहल्ला टेड़ानीम में पहुंचे एक युवक पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग भी की गई।