{"_id":"643af9d572e42495070f0ca6","slug":"the-woman-accused-the-block-chief-of-rape-hardoi-news-c-12-1-182032-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आसपास के लिए\nमहिला ने ब्लाक प्रमुख पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आसपास के लिए महिला ने ब्लाक प्रमुख पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Sun, 16 Apr 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
-विकास खंड कार्यालय कक्ष में बुलाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के एक ब्लाक प्रमुख पर एक महिला ने कक्ष में बुलाकर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है। पीड़ित महिला का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है।
तहसील क्षेत्र की एक महिला ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वह समूह के माध्यम से बीसी सखी का कार्य करती है। उतेको इसके लिए आए दिन विकास खंड कार्यालय जाना पड़ता है। बताया कि वह 12 अप्रैल को दिव्यांग महिलाओं के लिए कालोनी के विषय में जानकारी करने गई थी। ब्लाक कार्यालय की दूसरी मंजिल पर ब्लाक प्रमुख खड़े थे उन्होंने उसे ऊपर बुलाया। इस पर वह ऊपर चली गई।
वहां पर उन्होंने आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह दिव्यांग महिलाओं की कालोनी के संबंध में जानकारी लेने आई है। इस पर ब्लाक प्रमुख ने उसे कक्ष में बुलाया और कहा कि वह कालोनी की समस्या का समाधान करा देंगे और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। उसने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मारापीटा और उसके साथ कक्ष बंद कर दुष्कर्म किया। उसने इस संबंध में थाने में तहरीर दी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए प्रकरण की जांच कर एफआई दर्ज करने की मांग की।