फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The wheel of Baghauli sugar mill turned after eight years

Hardoi News: आठ साल बाद घूमा बघौली चीनी मिल का पहिया

Sun, 10 Mar 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 10 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The wheel of Baghauli sugar mill turned after eight years
हरदोई। करीब आठ साल बाद बघौली चीनी मिल में शुक्रवार को पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अपर गन्ना आयुक्त ने पूजन-अर्चन के साथ कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बघौली शुगर एंड डिस्टिलरी लि. बीकापुर के पेराई सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर गन्ना आयुक्त विकास, शोध और समन्वय वीके शुक्ल और अन्य अधिकारियों व किसानों ने किया। रामगढ़ चीनी मिल के प्रमुख आगा आशिफ बेग, तेज नारायण सिंह ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति महेंद्र सिंह यादव और अजय प्रताप सिंह, यूके पाठक, बघौली के उप महाप्रबंधक (गन्ना) विनय सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (गन्ना विकास) विकास तोमर, उप महाप्रबंधक (कार्मिक व प्रशासन) एसके सिंह के साथ किसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed