फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The weather showed three colors, storm and rain came together in the afternoon

Hardoi News: मौसम ने दिखाए तीन रंग, दोपहर में आंधी और बारिश आए एक संग

Wed, 13 May 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The weather showed three colors, storm and rain came together in the afternoon
फोटो-02- सर्कुलर रोड पर बारिश में बाइक पर बच्चों के साथ जाता युवक। संवाद
हरदोई। मई की तपती दोपहर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दिन की शुरुआत चिलचिलाती धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर आसमान में काली घटाएं छा गईं। करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी चली और फिर हुई तेज बारिश ने तपिश से राहत तो दी, लेकिन कुछ ही देर दोबारा से निकली धूप ने आम जनमानस को उमस से बेहाल करके रख दिया।
विज्ञापन

बीते कुछ दिन तो गर्मी लोगों पर सितम करती जा रही है। हालांकि, मंगलवार की दोपहर को कुछ तेज हवाएं चलीं थी, लेकिन बारिश नहीं हुई थी। इसके बाद से गर्मी लगातार बनी रही। वहीं, बुधवार को दोपहर करीब पौने एक बजे आसमान में अचानक काले बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के साथ ही बारिश भी होने लगी, करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान गर्मी से कुछ राहत तो मिली है लेकिन हवाओं के साथ कुछ देर में बादल उड़ गए और फिर से तेज धूप निकल आई।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए आई आंधी बारिश से तापमान में आधा डिग्री की कमी आई वहीं न्यूनतम पारे में बढ़ोत्तरी हो गई। इससे दिन के साथ ही रात में भी लोगों को उमस से बेहाल होना पड़ा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम पारा 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा और बारिश 5.2 मिमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed