फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The water crisis is leaving room tenant

पानी संकट से कमरे छोड़ रहे किराएदार

Thu, 12 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 12 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
The water crisis is leaving room tenant
पानी के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। पेयजल संकट बढ़ गया है। वाटर लेवल दो से ढाई मीटर तक गिर गया है। बड़ी संख्या में हैंडपंप भी खराब हैं। कई मोहल्लों में पानी न मिलने से किराएदार दूसरी जगह चले गए हैं। अगर इस बार भी मानसून ने दगा दे दिया तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। इसलिए सावधान हो जाएं, पानी की बर्बादी न करें।

विज्ञापन


मई का आधा महीना गुजर गया बारिश नहीं हुई। इसके चलते धरती सूख गई। पानी काफी नीचे चला गया है। घरों में लगे 70 से 80 फुट वाले हैंडपंपों ने भी पानी देना छोड़ दिया और ठूंठ साबित हो गए। जहां पाइप लाइनें नहीं हैं उन मोहल्लों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। ऐसे मोहल्लों में इंडिया मार्का हैंडपंपों पर लंबी लंबी लाइनें नजर आने लगी हैं। स्थिति वहां विकराल दिखने लगी है। एक-एक हैंडपंप पर 60 से 70 परिवार निर्भर हैं। पानी की समस्या को देखते हुए किराएदार मकान खाली कर रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी सप्लाई न होने और हैंडपंपों का साथ छूटने के बाद पानी की त्राहि-त्राहि मची है।
विज्ञापन


चंदीपुरवा में 70 परिवारों की प्यास बुझा रहा एक हैंडपंप
शहर के चंदीपुरवा मोहल्ले में वाटर सप्लाई नहीं है। 70 परिवारों के बीच सिर्फ एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है जिस पर इन परिवारों के सारे सदस्यों की प्यास बुझाने की जिम्मेदारी है। नफीस, वसीम, रानी, सुरेश कश्यप व सुरेश राठौर ने बताया कि सिर्फ एक हैंडपंप होने से लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। कुछ घरों में सबमर्सिबल लगा है। वे भी लोगों को पानी देकर पुण्य कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहिणी सरिता कहती हैं चंदीपुरवा में सिर्फ एक हैंडपंप होने से सवेरे ही इस पर लंबी लाइनें लग जाती हैं। लोग रात दो बजे से ही पानी भरने लगते हैं। चंदीपुरवा निवासी प्रेम प्रकाश शर्मा का कहना है कि वाटर सप्लाई के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जो किराए पर थे वह तो चले गए लेकिन जिनके मकान हैं वह कहां चले जाएं।

इन मोहल्लों में है पानी का ज्यादा संकट
चंदीपुरवा, नवीपुरवा, कौशलपुरी, कृष्ण नगरिया, सांडी रोड पश्चिमी, आलू थोक उत्तरी, भट्ठा पुरवा, लक्ष्मीपुरवा आदि मोहल्लों में आज भी वाटर सप्लाई नहीं है।

बढ़ने लगी वाटर कंटेनरों की डिमांड
शहर में पेयजल संकट गहराने के बाद अब वाटर कंटेनरों की डिमांड भी बढ़ने लगी है। अभी तक इन पानी के कंटेनरों की मांग दुकानों और कारखानों में ही हो रही थी लेकिन अब लोग घरों में भी इसकी आपूर्ति कराने लगे हैं। आधा दर्जन से अधिक एजेंसियां वाटर कंटेनरों के माध्यम से पानी सप्लाई कर रही हैं। संचालकों का कहना है कि यह धंधा पानी की किल्लत के बीच पनपने लगा है।


वर्जन
ज्यादातर मोहल्लों में पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति होती है। नए मोहल्लों में टंकी बनाने और लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। खराब हैंडपंप भी जल्द ठीक करा दिए जाएंगे। - बीना अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका हरदोई


नगर पालिका शहर की सीमा में जितने मोहल्ले आते हैं उनमें वाटर सप्लाई है। जहां नए आवास बन गए हैं, वहां की यदि मांग आएगी तो कनेक्शन नियमानुसार बढ़वाए जाएंगे। - पप्पू गुप्ता, एसडीएम और प्रभारी ईओ नगर पालिका हरदोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed