फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The water came out, but it left traces of destruction in the houses

Hardoi News: पानी तो निकला पर, घरों में छोड़ गया तबाही के निशान

Fri, 01 Sep 2023 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
The water came out, but it left traces of destruction in the houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी में शुक्रवार को पानी और कम हुआ तो, घरों व खेतों से पानी निकलना शुरू हो गया। बाढ़ का पानी तो घरों से निकला है पर, तबाही के निशान छोड़ गया है। नदियों में पानी कम होने से कटान की आशंका के साथ ही बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ा है।
बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा अब कम होती जा रही है। इससे यहां पर गंगा, रामगंगा व गर्रा नदियों का पानी भी कम होने लगा है। गंगा नदी का पानी 50 सेंटीमीटर (सेमी.) कम होकर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 40 सेमी. नीचे 136.20 मीटर पर आ गया है। रामगंगा नदी के पानी भी 25 सेमी. कमी आई और पानी 136.30 मीटर और गर्रा नदी के पानी में 10 सेमी. की कमी आई और पानी 144.25 मीटर पर आ गया है।
विज्ञापन

तीनों नदियों में पानी कम होने से बिलग्राम क्षेत्र के कटरी व सवायजपुर क्षेत्र के कटियारी में गांवों, घरों व खेतों में भरा पानी निकलने लगा है। बाढ़ का पानी घरों से निकला है पर, निशान अभी भी बाकी हैं। कटरी के चिरंजूपुरवा में झोपड़ियों की दीवारें पानी से पनपी नमी के कारण ढहने लगीं हैं। ऐसे ही कटियारी क्षेत्र के अरवल के मजरा मझरिया सहित प्रभावित गांवों का हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी उतरने के बाद फसलों पर भी असर साफ दिखने लगा है। गांवों में गंदगी के कारण बीमारियों के पनपने की आशंका भी बढ़ी है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। पानी कम होने के बाद की स्थितियों पर लगातार नजर रखने के लिए राजस्व, सिंचाई व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सीएमओ से कहा गया है कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उपचार व दवाओं आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed