फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The wanted criminal who was running away after stealing a bike was injured in a police encounter

Hardoi News: बाइक चुराकर भाग रहा इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Wed, 21 May 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
The wanted criminal who was running away after stealing a bike was injured in a police encounter
संडीला। बाइक चुराकर भाग रहा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश कांशीराम काॅलोनी निवासी शहरून पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मंगलवार देर रात संडीला-बेनीगंज मार्ग के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए।
विज्ञापन

नगर के गल्ला मंडी में रोहित की मसाला पीसने की चक्की है। पिसे मसाले को बिक्री के अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता है। मंगलवार रात रोहित मसाला पहुंचाने के लिए बाइक से बेहंदर गया। लौटते समय कलावां पुल के रास्ते गौसगंज जा रहा था। रास्ते में लघुशंका के लिए रुका। तभी बदमाश उसकी बाइक स्टार्ट कर भाग निकला। रोहित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के सभी रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

बेनीगंज मार्ग पर पुलिस ने संडीला की ओर भाग रहे बदमाश का पीछा किया। राजकीय पॉलिटेक्निक के पास बदमाश बाइक समेत गिर गया। पुलिस से घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि शहरून मूल रूप से पिहानी का रहने वाला है। शहनूर पर पुलिस ने पहले से ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह संडीला, बेनीगंज, हरियावां और मल्लावां में हुई चोरी की वारदातों में भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
लाइसेंसी रिवाल्वर चुराने में भी शामिल था
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांच सितंबर 2024 को संडीला के अब्बासनगर में एक मकान में चोरी हुई थी। यहां से जेवरों और रुपयों के साथ लाइसेंसी रिवाल्वर भी चोरी कर ली गई थी। घटना में शामिल रहे चार लोगों को मुठभेड़ के बाद तीन जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में भी शहनूर शामिल था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शहनूर के खिलाफ संडीला कोतवाली में चार, हरियावां, बेनीगंज और मल्लावां कोतवाली में एक-एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed