फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The vote for union recognition

यूनियन की मान्यता के लिए हुआ मतदान

Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The vote for union recognition
मतदान - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। बीएसएनएल के त्रिवार्षिक यूनियन मान्यता संबंधी चुनाव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिले में 120 कर्मियों में 118 ने मतदान किया। चार यूनियंस के लिए हुई वोटिंग के दौरान चुनाव अधिकारी एवं डीई प्रशासन आरसी गुप्ता व मतदान अधिकारी      मौजूद रहे।   सुबह 9 बजे से शुरू  हुआ मतदान निर्धारित समय शाम 5 बजे बंद हुआ।

विज्ञापन


  ज्ञात हो कि देश भर के बीएसएनएल कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की यूनियन की मान्यता देने के लिए पंजीकृत यूनियंस के बीच पूरे देश में एक साथ मतदान कराया जाता है और जिस यूनियन को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं उसे मान्यता दी जाती है।
विज्ञापन


   पूरे देश मेें 1 लाख 64 हजार कर्मचारी है जो कि बीएसएनएल में पंजीकृत तमाम यूनियंस से जुडे हुए है। पिछले चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पाकर बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन को मान्यता मिली थी। इस बार हरदोई में बीएसएनएल इप्लाइज यूनियन, बीटीईयू, एनईएफटी सहित राष्ट्रीय वर्क्स यूनियन के बीच चुनाव हुआ । चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद मतपेटियां सील कर कार्यालय में रखवा दी गई। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली मतगणना के उपरांत 12 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed