फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The voice of the youth cannot be suppressed with sticks and lock-ups: Hasan Ahmed

लाठी और लॉकअप से नहीं दबाई जा सकती युवाओं की आवाज : हसन अहमद

Wed, 14 Jan 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The voice of the youth cannot be suppressed with sticks and lock-ups: Hasan Ahmed
फोटो-07- ज्ञापन देने जाते कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता। संवाद
हरदोई। बीती 11 जनवरी को वाराणसी में एसआईआर और मनरेगा का नाम बदले जाने पर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में एक ज्ञापन दिया गया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को सौंपा। इस दौरान एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हसन अहमद ने कहा कि युवाओं की आवाज को लाठी और लॉकअप से दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद दिए गए ज्ञापन में कहा कि वाराणसी में कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने निंदनीय, अलोकतांत्रिक व्यवहार किया। कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में लेकर लॉकअप में बंद कर लोकतंत्र पर हमला किया। ज्ञापन में कहा कि दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन का दमन लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कहा कि कांग्रेस छात्र और युवाओं के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है। ज्ञापन दिए जाने के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह और डॉ. राजीव सिंह लोध, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, अजीत विशाल, उमा राजवंशी, सर्वेश कुशवाहा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed