{"_id":"47c7a2fc8a3d72066b54af734a489565","slug":"the-villagers-caught-black-deer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पकड़ा काला हिरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पकड़ा काला हिरन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम रुद्दीखेड़ा में दुर्लभ प्रजाति के
विज्ञापन
काले नर हिरन को ग्रामीणाें ने पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। रुद्दीखेड़ा
गांव में ठंड से कांपत एक काले हिरन को गांव के कुत्ते दौड़ा रहे थे।
ग्रामीणों ने जब हिरन को भागते देखा तो वह रघुनाथ प्रसाद के घर में घुस गया। रघुनाथ प्रसाद ने महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि कई गांव वालों की मदद से हिरन को पकड़ लिया। हिरन ठंड और कुत्तों के डर से कांप रहा था। हिरन को आग जलाकर तपवाया गया, तब जाकर उसे ठंड से निजात मिली।
इधर, सूचना पर वन विभाग के गार्ड रामबाबू व महेश प्रसाद मौके पर पहुंचे। वह हिरन को जीप में लादकर ले गए। महेश प्रसाद ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का नर काला हिरन है। उसकी उम्र लगभग दो वर्ष की है। काला हिरन पकड़े जाने की जानकारी पर लोगों का तांता लग गया।