फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The upliftment of society and nation is possible only through women's education: Anju Bala

महिलाओं की शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का उत्थान : अंजू बाला

Sat, 06 Dec 2025 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The upliftment of society and nation is possible only through women's education: Anju Bala
फोटो-28-प्रतियोगिता के दौरान रंगोली बनातीं छात्राओं से चर्चा करतीं पूर्व सांसद डॉ. अंजू बाला। स
संडीला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के बैनर तले सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर हुए आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ गोष्ठी हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. अंजू बाला ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा से ही परिवार, समाज और राष्ट्र का उत्थान संभव है। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रंगोली, मेहंदी, पोस्टर, स्केच और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
दावा है कि नगर के विभिन्न विद्यालयों की 547 छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। इस मौके पर पूर्व सांसद अंजू बाला ने कहा कि डॉ. आंबेडकर शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को लेकर प्रतिबद्ध थे। आज भी समाज में समरसता और जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को विद्यार्थी अपने जीवन का आधार बनाएं। समाज के वंचित वर्गाें को आगे बढ़ाने में योगदान दें।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित महिला अपने परिवार को सशक्त बनाती हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत सह संयोजक आशुतोष, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र, नगर मंत्री शिवांश वाजपेयी, जिला संयोजक दिव्यांश चौहान आदि मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष शैलेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा और पुरस्कार वितरण आठ दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed