फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The two princes were honored by the Election Commission

दो प्रधानों को चुनाव आयोग ने किया सम्मानित

Sun, 24 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 24 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The two princes were honored by the Election Commission
लखनऊ में ग्राम प्रधान कुलदीप त्रिपाठी को सम्मानित करते राज्य निर्वाचन आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। सूबे के 53 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को राज्य निर्वाचन आयोग ने व्यावसायिक शैक्षिक योग्यता के आधार पर रविवार को लखनऊ में सम्मानित किया। इनमें दो ग्र्राम प्रधान जिले के शामिल हैं। आयोग से मिले सम्मान से गदगद प्रधानों ने कहा कि वे अपनी ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


भरखनी ब्लाक की ग्राम सभा सेमरिया निवासी महेश चंद्र के पुत्र कुलदीप त्रिपाठी ने वर्ष 2012 में बीटेक (इनफारमेशन टेक्नॉलाजी)  करने के बाद इंजीनियरिंग कालेज में एक साल तक टीचिंग की। इसके बाद भी उनका गांव से लगाव कम न हुआ। गांव के लोगों को आगे बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत चुनाव में भाग लिया और पहली बार प्रधान पद पर जीत हासिल कर गांव के विकास का संकल्प लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता नौनिहालों को बेसिक शिक्षा बेहतर दिलाना और गांव के विकास को आगे बढ़ाना है। उधर, सांडी ब्लाक के ग्राम अंटवा निवासी प्रहलाद सिंह कुशवाहा के पुत्र छविराम कुशवाहा एलएलबी करने के बाद वर्ष 2012 से हरदोई में वकालत कर रहे हैं। वकालत के बाद भी वे लगातार गांव घर से जुड़े रहे और 2010 में प्रधान का चुनाव लड़े मगर हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में 2015 के चुनाव में उन्होंने प्रधान पद पर सफलता हासिल कर प्रधान के रूप में गांव का सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। दोनाें ग्राम प्रधान व्यावसायिक शिक्षा योग्यता के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग से सम्मानित होकर खुद का गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed