{"_id":"613b8c238ebc3e144e5cdf17","slug":"the-truck-trampled-the-elderly-who-fell-due-to-the-bike-slipping-hardoi-news-knp65138768","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से गिरे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से गिरे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फत्तेपुरगयंद-पेढ़मा मार्ग पर बजरी पड़ी होने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान बाइक चले रहे बुजुर्ग को पीछे से आए ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग के दो पोते मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं। लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया है। वृद्ध दोनों पोतों को स्कूल में दाखिला कराने के लिए लेकर गए थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढ़मा निवासी रामलाल (65) खेती करते थे। उसके पुत्र अरुण कुमार की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अरुण के दो पुत्रों अर्पित (12) और हर्षित (10) का कक्षा छह में दाखिला कराना था। रामलाल दोनों को लेकर बाइक से फत्तेपुरगयंद गए थे। शुक्रवार को दाखिला न हो पाने पर रामलाल पोतों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पर ही बजरी पड़ी हुई थी।
इस पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने लगी, तो रामलाल ने दोनों पोतों को झटका देकर दूसरी तरफ गिरा दिया और खुद सड़क की तरफ गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक ने रामलाल को रौंद दिया। मौके पर ही रामलाल की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। ट्रक में गिट्टी भरी हुई थी। ग्वालियर से यह ट्रक गिट्टी लेकर मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुरा जा रहा था। घटना की जानकारी पर उपनिरीक्षक योगेश सिरोही मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।