{"_id":"58a496bb4f1c1bcc57d83d65","slug":"the-truck-beat-the-teacher-of-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने उन्नाव की शिक्षिका को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने उन्नाव की शिक्षिका को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
तेज रफतार ट्रक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नुमाइश चौराहे पर बुधवार रात ट्रक ने उन्नाव निवासी शिक्षिका को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शिक्षिका का पति और बेटी घायल हो गए। बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
उन्नाव शहर मोहल्ला शिविल लाइन मकान नंबर 161 निवासी रामजीवन टड़ियावां ब्लॉक के कालाआम गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी रश्मि भी इसी स्कूल में पढ़ाती थीं। रामजीवन पत्नी और बेटी सारुन (12) के साथ महोलिया शिवपार गांव में किराये के मकान पर रहते हैं। बुधवार शाम वह परिवार के साथ बाइक से नुमाइश देखने गए थे।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे शिक्षक दंपति बेटी के साथ घर लौट रहे थे। नुमाइश चौराहे के पास पिहानी की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी रश्मि सड़क पर गिर गईं और उन्हें ट्रक ने कुचल दिया जबकि बेटी सारुन भी घायल हो गई और रामजीवन मामूली चोटें आई हैं। सारुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन