{"_id":"57b8a2234f1c1bc61a6eb7a7","slug":"the-tribute-to-the-martyrs-tricolor-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":" तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों का किया नमन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों का किया नमन
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के कई क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने शहीदों को नमन किया और सरकार की योजनाएं बताईं।
विज्ञापन
सांडी विधानसभा क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा को बघौली चौराहे पर सांसद अंशुल वर्मा ने रवाना किया। बाइक पर निकली यात्रा विधानसभा के कई गांवों से निकली। इस दौरान यात्रा में शामिल भाजपाइयों ने ग्रामीणों को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं। इसी तरह पिहानी से निकली यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छैल बिहारी अवस्थी के नाती अरुण शुक्ला ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन
यहां से यात्रा नगर के मुरीदखानी, लोहानी, कटराबाजार, मिश्राना, ब्लाक रोड, चपरतला मार्ग, नागर, खुर्मुली, कोटकलां, बड़ा चौराहा, मीरसराय के मुख्य मार्गों तक गई। इसमें रविप्रकाश, आदर्श सिंह, नीरज सिंह, रामदास कटियार, सर्वेश जनसेवा, अभिषेक शुक्ला, गौरव गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन