{"_id":"7890d433c36d56f30c8aa3e8e6a8ffff","slug":"the-three-houses-burnt-spark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने फूंके तीन घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने फूंके तीन घर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 26 May 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के इकनौरा गांव में सोमवार को कूड़े के
विज्ञापन
ढेर से उठी चिंगारी से तीन घरों के छप्परों में आग लग गई, जिससे एक घर में
रखा सामान और अनाज के अलावा करीब 50 हजार की नगदी जलकर राख हो गई, वहीं
अन्य दो घरों का भी सामान आदि जल गया। इस दौरान आग की चपेट में आने से एक
व्यक्ति की दो बकरियां भी जलकर मर गईं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार, इकनौरा गांव निवासी सालिकराम उर्फ मुलायम के घर के पीछे पड़े कूड़े के ढेर से एक चिंगारी उठी और छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छप्पर जलने लगा।
इस दौरान आग की लपटें देख परिजन घर से बाहर आ गए। वहीं गांव के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की, पर आग की लपटों ने पड़ोसी अशोक यादव व लायकराम के घरों को भी अपनी चपेट में लिया और उनके छप्पर जलने लगे।
इसी बीच सूचना पर दमकल कर्मियों के साथ पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जल रहे घरों में पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस घटना में सालिक राम के घर में बंधीं दो बकरियां जल कर मर गईं, वहीं घर में रखा 21 क्विंटल गेहूं, पचास हजार रुपये की नगदी के अलावा बक्से मेें रखे कपड़े, एक जोड़ी झाले, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी और एक चांदी का बिछुआ जल गया।
वहीं अशोक रावत और लायकराम के घर के छप्पर समेत कुछ सामान भी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना राजस्व कर्मियों को दी गई है, जो आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट तहसील के अफसरों को देंगे।