{"_id":"63e3ebcd3b997e226509bb27","slug":"the-teenager-was-strangled-to-death-hardoi-news-c-12-1-72659-2023-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: किशोरी की गलाघोंट कर हुई हत्या, सरसों के खेत में मिला था शव, चार पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: किशोरी की गलाघोंट कर हुई हत्या, सरसों के खेत में मिला था शव, चार पर हत्या की रिपोर्ट
Thu, 09 Feb 2023 04:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 09 Feb 2023 04:10 PM IST
सार
अरवल थाना क्षेत्र में सरसों के खेत में किशोरी का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलाघोंट कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। मामले में पुलिस ने चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
खेत में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के बानामऊ गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का शव रविवार की रात चौसार गांव के निकट सरसों खेत से बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गलाघोंट कर हत्या होने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विगत 14 जनवरी को कमलेश किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। 22 जनवरी को किशोरी को बरामद कर 30 जनवरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने बताया कि एक फरवरी को उसकी बहन फिर से घर से चली गई थी। मामले की शिकायत उन्होंने दोनों पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पांच दिन बाद उसका शव खेत में पड़ा मिला। अरवल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
इसमें किशोरी की गलाघोंट कर हत्या होने की पुष्टि हुई है। बुधवार को पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर बानामऊ गांव निवासी कमलेश, कृष्ण कुमार, गोलू, नंद कुमार के खिलाफ हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।