फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The swine flu can sound

स्वाइन फ्लू के आहट से सकते में

Fri, 13 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The swine flu can sound

आस पास के जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले की जानकारी

विज्ञापन
होते ही स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं लक्षण के आधार पर रोगियों की जांच के लिए किट मुहैया कराई गई है।

वहीं मरीज मिलने पर एक अलग वार्ड बनाने की व्यवस्था की गई। जिले में अभी तक किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर नहीं आए हैं। बताते चले कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू का असर दिखाई देने लगा है। जिले के सीमावर्ती जनपदों में स्वाइन फ्लू के मरीजों से स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है।

जिले के जिन जनपदों में मरीज मिले हैं। वहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है, इसलिए जिले में इस बीमारी का प्रभाव फैलने की आशंका बढ़ गई। स्वाइन फ्लू के मरीजोें को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है।

इसके लिए विभाग को दस विशेष प्रकार की किट उपलब्ध कराई गईं हैं, जिससे रोगी का सैंपल लेकर उसको जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही विभाग को दवाइयां भी उपलब्ध हो गईं हैं, जिसके लिए जिला अस्पताल में व्यवस्था की गई है।

फिलहाल अभी तक जिले में किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। इससे स्वास्थ्य महकमा राहत की सांस ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed