फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The student said - was thrown from the roof, brother said, jumped from the roof

Hardoi News: छात्रा बोली- छत से फेंका गया, भाई ने कहा, छत से कूदी

Sun, 07 Jan 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
The student said - was thrown from the roof, brother said, jumped from the roof
हरपालपुर। हरपालपुर कस्बे में शनिवार को कोचिंग से जा रही बीएससी की छात्रा के साथ हुई वारदात के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि युवती के बयान बार-बार बदल जाने से पूरी घटना संदेह के घेरे में है और पुलिस भी असमंजस की स्थिति में है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

हरपालपुर कातवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवती बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा के भाई की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, बरनई चतरखा निवासी विशाल राठौर शनिवार को छात्रा को बहलाकर कटरा बिल्हौर हाईवे के किनारे स्थित अपने मकान में ले गया। मकान में ही उसे बंद कर दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया, तो विशाल उसे कमरे में बंद कर चला गया। आबरू बचाने के लिए छात्रा ने दो मंजिल से छलांग लगा दी और इसके कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। उधर, महिला अस्पताल में भर्ती छात्रा ने बताया कि उसे नौ लोग उठाकर विशाल के मकान में ले गए थे, वहीं उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई।
विज्ञापन

दुष्कर्म करने में नाकाम रहे आरोपियों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया और इसके कारण उसे चोटें आईं। इस सबके बीच पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाए हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, युवती अकेली ही विशाल राठौर के घर में जाते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। लगभग 11 मिनट के अंतराल पर युवक भी घर में अकेला ही जाता नजर आ रहा है। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के दौरान सभी इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों का भी परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed