{"_id":"67fab2eea4dbf182630c614b","slug":"the-student-died-in-the-accident-the-relatives-identified-the-body-hardoi-news-c-213-1-hra1006-129658-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हादसे में छात्र की गई थी जान, परिजनों ने की शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हादसे में छात्र की गई थी जान, परिजनों ने की शव की शिनाख्त
विज्ञापन
बेनीगंज। हरदोई-प्रतापनगर मार्ग पर शुक्रवार को घरेहरा पुल पर मिले युवक के शव पहचान परिजनों ने कर ली। हादसें में कक्षा 11 के छात्र की जान गई थी। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर शव मिला था। परिजनों ने शव की पहचान अल्लौहा गांव निवासी शुभम उर्फ गोलू (22) के रूप में की।
ग्राम अल्लौहा निवासी जसवंत का पुत्र शुभम कक्षा 11 का छात्र था। वह गांव निवासी दोस्त पिंकू (25) के साथ शुक्रवार की दोपहर में बाइक की सर्विस कराने के लिए कोथावां गया था। देर शाम वापसी के दौरान हरदोई-प्रतापनगर मार्ग पर बढ़इयन पुरवा के पास चाट बेचकर अपने घर जा रहे मुंशीलाल के ठेले से बाईक टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठा शुभम सड़क पर गिर गया। इसी दौरान हरदोई की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह उसमें फंस गया। जिससे वह आधा किलोमीटर तक घिसटता चला गया। वाहन में फंसा युवक घरेहरा पुल के पास गिर गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने छात्र को एंबुलेंस से कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। मृतक के दोस्त पिंकू को मामूली चोंटें आईं। कोतवाल कृष्ण बली सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट में मौत हुई है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।