{"_id":"57cb19e24f1c1b3d782cd5f4","slug":"the-strike-by-workers-morale-battered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकत्रियों की हड़ताल से ‘हौसला’ पस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकत्रियों की हड़ताल से ‘हौसला’ पस्त
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
कार्यकत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मानदेय बढ़ाने और स्थायी के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं के हड़ताल पर चले जाने से हौसला योजना पस्त नजर आ रही है। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान हड़ताली कार्यकत्रियों ने दवा किया कि जिले भर में हौसला योजना में दो दिन से खाना नहीं बन रहा है। कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
नियमितीकरण और मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आंदोलन के दूसरे दिन शनिवार को महिला आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष रीता सिंह की अगुवाई में सुमन सिंह, गीता देवी, शिवकुमारी, गुड्डी देवी, प्रेमशीला, गायत्री, शिवदेवी, ऊषा देवी आदि ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल को सौंपा।
विज्ञापन
रीता सिंह ने दावा किया कि हड़ताल के कारण जिले भर में हौसला पोषण योजना ठप हो गई है। केंद्रीय, राज्य कर्मचारी और विधायकों व मंत्रियों के वेतन भत्ते बढ़ाए जा रहे हैं लेकिन संविदा पर लगे कर्मियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रीता सिंह ने कहा कि जमीनीस्तर पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार नियमित करे, नियमितीकरण होने तक मानदेय बढ़ाकर 18000 रुपये किया जाए। कई प्रदेशों में 10000 से 12000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन