फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The soil along the edge of the divider was removed, and an asphalt-gravel mix was laid down.

Hardoi News: डिवाइडर किनारे की मिट्टी हटाई और बिछा दी डामर मिक्स बजरी

Mon, 05 Oct 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
The soil along the edge of the divider was removed, and an asphalt-gravel mix was laid down.
हरदोई। देर से ही सही शहर के मार्गों का नवीनीकरण और दुरुस्त कराने का काम शुरू हुआ है। जिम्मेदारों की अनदेखी कहे या फिर काम कराने वालों की पहुंच। मार्गों पर हॉट मिक्स प्लांट की डामर मिक्स बजरी को मशीनों से रातोंरात बिछवाया जा रहा है। डिवाइडर किनारे जमा होने वाली मिट्टी का हटवाकर सड़क पर क्रॉस या लाइनें बनवाए बिना ही बजरी की परत डलवाई गई है। लोगों में इसकी मजबूती को लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त और नवीनीकरण कराने पर करीब 4.50 करोड़ खर्च किए जाने की तैयारी है। काम तो शुरू करा दिया गया है, लेकिन बनवाए जाने के तरीके को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कलक्ट्रेट के सामने वाली सड़क पर ही डिवाइडर किनारे की जमा मिट्टी हटाकर रातोंरात मशीनों से डामर मिक्स बजरी की परत बिछा दी गई। जबकि पहले से बनी सड़क पर नई परत की पकड़ मजबूत करने के लिए न तो क्रॉस बनाए गए और न ही मशीनों से लाइनें आदि डाली गईं।
विज्ञापन

सड़क बनवाए जाने के दौरान मौके पर जिम्मेदारों की निगरानी भी सवालों के घेरे में है। रात में काम कराए जाने से फर्म के ही लोग ही मौके पर दिखाई देते हैं। इससे उनके मानक ही काम कराने पर हावी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहर में मार्गों को दुरुस्त और नवीनीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके लिए ठेका दिए गए हैं। काम में गड़बड़ी की पुष्टि पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। भुगतान में कटौती भी की जाएगी। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed