{"_id":"69f24ee1dc08f68f5c054553","slug":"the-smile-of-the-successful-program-dispelled-the-fatigue-of-officers-and-leaders-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148929-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सफल कार्यक्रम की मुस्कान ने उड़ा दी अफसरों और नेताओं की थकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सफल कार्यक्रम की मुस्कान ने उड़ा दी अफसरों और नेताओं की थकान
विज्ञापन
हरदोई। पिछले 15 दिन की मेहनत सफल होने की मुस्कान ने न सिर्फ प्रशासनिक अफसरों बल्कि संगठन के पदाधिकारियों की थकान भी दूर कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह के सफल समापन के बाद बुधवार दोपहर सभी चेहरों पर संतोष और राहत साफ नजर आई।
करीब 15 दिन पहले प्रधानमंत्री के मल्लावां के श्यामपुर में कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की शुरुआत हुई थी। तभी से डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ लगातार मल्लावां में डटे रहे। डीएम और एसपी को जिला मुख्यालय से समन्वय के लिए बार-बार हरदोई और मल्लावां के बीच दौरा करना पड़ा। सीडीओ सान्या छाबड़ा और एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने मल्लावां में ही रुककर व्यवस्थाओं को संभाला।
करीब दो लाख की भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी लेकिन समन्वय और समर्पण के साथ इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। राज्य सड़क परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक विपिन कुमार मिश्रा भी कई दिनों से जिले में रहकर बसों की व्यवस्था में जुटे रहे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह सहित जिले के सभी उपजिलाधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
राजनीतिक मोर्चे पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू टीम के साथ लगातार 15 दिनों से दिन-रात सक्रिय रहे। प्रशासन और संगठन के संयुक्त प्रयासों से यह भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।