फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The situation did not improve even after inspection, the patient is still lying on the floor

Hardoi News: निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे हालात, मरीज आज भी फर्श पर

Sun, 20 Jul 2025 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The situation did not improve even after inspection, the patient is still lying on the floor
अस्पताल में जमीन पर लेटेऔर बैठे मरीज व तीमारदार।
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन जिला महिला अस्पताल में मरीजों की दुर्दशा अब भी बरकरार है। डीएम द्वारा निरीक्षण में पाई गई अव्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन अब तक लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जमीन पर बैठे मरीजों और तीमारदारों को देख पर्याप्त कुर्सी-बेंच लगाने का निर्देश दिया था। साथ ही नवजात शिशुओं के साथ आई महिलाओं के लिए बेबी फीडिंग कॉर्नर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया था।
विज्ञापन

शासन लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के प्रयास कर रहा है, लेकिन महिला अस्पताल में सुधार होता नहीं दिख रहा। अफसरों के कई बार निर्देश देने के बावजूद हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जुलाई को डीएम ने निरीक्षण कर जरूरी बदलावों की बात कही थी, लेकिन अब तक न तो पर्याप्त बैठने की व्यवस्था हुई है और न ही माताओं के लिए फीडिंग कॉर्नर बन पाया है। तीमारदार अभी भी जमीन पर बैठते हैं।

अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुबोध का कहना है कि कुर्सियों और बेंचों के लिए डिमांड भेज दी गई है। वहीं, बेबी फीडिंग कॉर्नर सोमवार से शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed