{"_id":"64da7de771ba28e07f002fa6","slug":"the-shouts-of-har-har-mahadev-resounded-in-the-shivalayas-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2156-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शिवालयाें में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शिवालयाें में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
विज्ञापन
हरदोई। सावन के छठे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया और परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
सोमवार को शहर के शिवभोले मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, बाबा तुरंतनाथ मंदिर, नीलकंठेश्वर नाथ मंदिर सहित सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी थी। शिवभक्ताओं ने बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक किया और पुष्प, बेलपत्र, अक्षत आदि अर्पित कर अपनी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रीशिवसंकट हरण मंदिर सकाहा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूरे दिन शिवालयों में हर-हर महादेव और बम- बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
मल्लावां में पौराणिक बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में सुबह से ही कांवड़िया व शिवभक्त पहुंचने लगे थे। शिवभक्तों ने बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों को साथ बेलपत्र, भांग, धतूरा शिवलिंग पर चढ़ाकर पूजा अर्चना की। सबसे अधिक भीड़ पौराणिक शिव मंदिर बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पर रही।
मल्लावां-मेहंदीघाट मार्ग पर श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों के लिए कई जगहों पर शर्बत, पूड़ी सब्जी का भंडारा लगाया गया था। औघड़ नाथ मंदिर, जंगली शिव मंदिर नयागांव, छोटा बड़ा शिवाला भगवंतनगर, हर्रैया मढि़या स्थित शिव मंदिर, गंज जलालाबाद स्थित कपिलेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।