{"_id":"1a3d2fb8d7efd058fd9e72ff08842987","slug":"the-sacrifice-belonged-jan-chetna-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ को लेकर निकली जन चेतना यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ को लेकर निकली जन चेतना यात्रा
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री तवोपन हरिद्वार के ऋषिपाल सिंह ने गायत्री मंत्र व स्वास्तिवाचन के साथ यात्रा की शुरुआत की। अश्वमेध यज्ञ समिति के सह संयोजक प्रियंक दीक्षित की अगुवाई में सैंकड़ों दोपहिया वाहनों की जन चेतना यात्रा पिहानी के बस स्टैंड, अंबेडकरनगर, छतैयां मोड़, बड़ा चौराहा, मीरसरायं, कोटकलां,खुर्मुली, डाकबंगला चुंगी, मिश्राना, छिपीटोला, मुरीदखानी, कटराबाजार, भूरेश्वर महादेव मंदिर व थाना रोड होते हुए पुन: यज्ञ स्थल हामिद अली इंटर कालेज ग्राउण्ड पर पहुंच कर सम्पन्न हो गई।
कस्बे में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यज्ञ समिति के संयोजक अतुल कपूर ने बताया कि रविवार को अश्व नगरकी परिक्रमा करेगा। राजतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में विधायक श्यामप्रकाश अश्व को छोड़ेंगे। इसके पीछे अश्व रक्षक दल होगा। लवकुश अश्व का मार्ग रोक कर चुनौती देंगे किंतु विधायक उन्हें यज्ञ का पावन उद्देश्य बताकर अश्व छोड़ने का अनुरोध करेंगे। इस पर वह सहर्ष अश्व को छोड़ देंगे। नगर भ्रमण करते हुए अश्व यज्ञस्थल पहुंचेगा।