फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Saatan Pasi, Shivaji, and Chandrashekhar Azad memorial gates will welcome passersby.

Hardoi News: सातन पासी, शिवाजी और चंद्रशेखर आजाद स्मृति द्वार करेंगे राहगीरों का स्वागत

Sun, 13 Sep 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The Saatan Pasi, Shivaji, and Chandrashekhar Azad memorial gates will welcome passersby.
हरदोई। प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले राहगीरों का स्वागत अब महापुरुषों के नाम से बनाए जाने वाले स्मृति द्वार करेंगे। इससे इन महापुरुषों की स्मृतियां भी लोगों के जेहन में ताजा हो जाएंगी। पांच स्थानों पर महापुरुषों के नाम से स्मृति द्वार बनाए जाने के लिए प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है। यह स्मृति द्वार विधायक निधि से बनवाए जाएंगे। एक स्मृति द्वार बनवाए जाने पर करीब 10.62 लाख रुपये की लागत आएगी। इस लिहाज से करीब 53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से दी गई स्वीकृति में सातन पासी, महाराजा शिवाजी और चंद्रशेखर आजाद समेत अन्य महापुरुषों के नाम पर द्वार बनवाए जाएंगे। पांच स्मृति द्वार बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा के प्रस्ताव पर स्वीकृत किए गए हैं। स्मृति द्वारों को बनवाए जाने की स्वीकृति के साथ ही काम कराने के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पहली किस्त के रुपये भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


विधायक के प्रस्ताव पर विकास खंड बेहंदर में संडीला-बांगरमऊ रोड पर शाहपुर चमराहा के पास महाराजा सातन पासी, संडीला-बांगरमऊ रोड पर डबल नगर कलावां पुल के पास अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, संडीला-मल्लावां मार्ग पर हिया पुल के पास छत्रपति शिवाजी महाराज स्मृति द्वार बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही विकास खंड कछौना में संडीला-मल्लावां रोड पर गौसगंज चौराहे पर भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल और विकास खंड कोथावां में संडीला-बेनीगंज मार्ग पर अटिया भट्ठा के पास भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति द्वार बनवाए जाएंगे। इन मार्गों पर बड़ी संख्या लें लोगों का आवागमन होता है।


जनप्रतिनिधि के प्रस्ताव पर उनकी विधायक निधि से स्मृति/स्वागत द्वार बनवाए जाने की स्वीकृति दी गई है। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि काम समयसीमा के अंदर गुणवत्तापरक कराया जाए। -नेहा ब्याडवाल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed