{"_id":"68dc11d33fccc446a00b0a21","slug":"the-rules-for-online-general-ticket-booking-will-change-from-today-hardoi-news-c-213-1-hra1004-138186-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आज से बदल जाएंगे ऑनलाइन जनरल टिकट बुकिंग के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आज से बदल जाएंगे ऑनलाइन जनरल टिकट बुकिंग के नियम
विज्ञापन
हरदोई। ट्रेन टिकट आरक्षण में बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए ऑनलाइन जनरल टिकट बुकिंग के नियम एक अक्तूबर से बदल जाएंगे। बिना आधार सत्यापित आईडी से आईआरसीटीसी पर ऑनलाइन आरक्षण नहीं हो सकेंगे। रेलवे ने सुबह आठ बजे टिकट खिड़की खुलने के बाद 15 मिनट तक किसी भी आईडी से बुकिंग बंद कर दी है।
सामान्य तौर पर रेलवे आरक्षण के लिए ट्रेन के चलने से 60 दिन पहले टिकट बुकिंग शुरू करता है। ट्रेन चलने के 60 दिन पहले आठ बजे जैसे ही जनरल टिकट की आरक्षण खिड़की खुलती है, कुछ ही देर में टिकट बुक हो जाते हैं और देखते ही देखते प्रतीक्षा सूची लग जाती है।
जांच में पाया गया कि, बिचौलिये टिकट पहले ही ब्लॉक कर लेते हैं और फिर बेच देते हैं। इसी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने जनरल टिकट बुकिंग में एक अक्तूबर से नया नियम लागू कर दिया। इसके अनुसार सुबह आठ बजे से 08:15 बजे तक वह लोग ऑनलाइन आरक्षण नहीं कर पाएंगे, जिन्होंने आईआरसीटीसी आईडी को आधार से लिंक नहीं कराया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों पर नए नियम के अनुसार ही जनरल टिकट की बुकिंग होगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि बिचौलियों पर लगाम लगाने और बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नियम लागू किया गया है। आईआरसीटीसी आईडी बिना आधार से लिंक किए टिकट बुक नहीं हो सकेंगे।