{"_id":"69555fd6a057fc54b4089df4","slug":"the-round-of-best-wishes-for-the-year-2026-started-last-night-itself-hardoi-news-c-213-1-hra1001-142642-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साल 2026 की शुभकामनाओं का रात से ही शुरू हो गया दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साल 2026 की शुभकामनाओं का रात से ही शुरू हो गया दौर
विज्ञापन
फोटो-10- नव वर्ष की तैयारी में गिफ्ट खरीदते लोग। संवाद
हरदोई। आज हम सभी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल-2026 में आ गए हैं। नववर्ष पर सभी एक-दूसरे को अपने हिसाब से शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। डिजिटल युग में बधाई और शुभकामना संदेश भी डिजिटली हो गया है। वहीं, अभी भी उपहार, मिठाई और ड्राइफ्रूट, फूल आदि दिए जाने का चलन है।
नववर्ष के स्वागत को लेकर बुधवार को पूरे दिन लोगों ने जश्न मनाने की तैयारियां कीं और व्यवस्थाओं को जुटाया। बाजार में दुकानों पर भी भीड़ रही। लोगों ने अपने हिसाब से नववर्ष पर शुभकामना संदेश के साथ दिए जाने वाले उपहार और फूलों की खरीदारी की। दुकानों पर प्राकृतिक फूलों के साथ ही आर्टिफिशियल फूलों की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने उपहार में देने के लिए मिठाई, ड्राईफ्रूट आदि की भी खरीदारी की। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लोगों ने केक भी खरीदे।
राजस्थानी बेकरी के संचालक अशोक कुमार और हिमांशु श्रीवास्तव और श्री ठाकुरजी केक व आइसक्रीम पार्लर के संचालक रामनाथ ने बताया कि लोगों ने रेडीमेड केक की खरीदारी के साथ ही अपनी पसंद के भी केक बनवाए हैं। शाकाहारी केक को लोगों ने अधिक संख्या में बनवाया है। वहीं, संजय सोनी ने बताया कि प्राकृतिक फूलों में बुके के अतिरिक्त गुलाब के फूल और कली की अधिक मांग रही। वहीं, गेंदा आदि के फूलों की माला की भी बिक्री खूब हुई। बड़ी संख्या में लोग नववर्ष पर पहले मंदिर जाते हैं। भगवान को भोग-प्रसाद और माला आदि अर्पित करने के बाद नए साल की शुरूआत करते हैं।
विज्ञापन
-- --
रात 12 बजते ही आतिशबाजी कर नए साल को मनाया
साल-2026 बुधवार रात 12 बजे से शुरू हो गया है। युवा वर्ग ने नए साल के जश्न को मनाने के साथ ही रात 12 बजते ही आतिशबाजी की। गोला दगाकर नए साल के शुरू होने का संदेश भी दिया।
-- -
लोगों ने परिवार सहित रेस्टोरेंट और ढाबों पर व्यंजनों का लिया लुत्फ
नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों ने परिवार सहित रेस्टोरेंट और ढाबों पर अपनी पसंद के व्यंजनों का लुत्फ लिया। अपने हिसाब से आउटिंग कर नए साल का जश्न मनाया। वहीं, रेस्टोरेंट और ढाबों पर भी ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर दिए गए।