{"_id":"5793b7694f1c1b3c2bc4cb8a","slug":"the-rain-broke-the-2014-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने 2014 का रिकार्ड तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने 2014 का रिकार्ड तोड़ा
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मौसम विभाग की माने तो जुलाई में बारिश ने वर्ष 2014 की कुल वर्षा का रिकार्ड तोड़ दिया है। अब तक 372 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2014 में 367 मिमी से ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी पूरा सावन पड़ा है। बारिश के मामले में दो साल से तप रही धरती को राहत मिली है। भविष्य में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 2014 व 2015 सूखे के दौर से गुजरे। धरती सूखती और आसमान की ओर देखती रही लेकिन बादल धरती की प्यास को नहीं बुझा पाए। वर्ष 2014 में सिर्फ 367 मिमी बारिश हुई जो मानक से कहीं कम है। जबकि इस बार जुलाई में शनिवार को हुई 16 मिमी बारिश ने वर्ष 2014 की हुई बारिश को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि जून से सितंबर तक की बारिश सामान्य दशा में हो तो वह कम से कम 950 मिमी होनी चाहिए। यह मानकों में है। इससे कम होती है तो बारिश सामान्य से भी कम मानी जाती है। वर्ष 2014 में 367 मिमी बारिश हुई थी। जुलाई में अब तक 372 मिमी बारिश हो चुकी है। उन्हाेंने बताया कि सावन की शुरूआत हुई है। मौसम लगातार बना हुआ है। बारिश इस बार अच्छी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन