{"_id":"64f4c7dcb2b248f76d0657a6","slug":"the-question-of-congress-what-kind-of-amrit-kaal-is-this-farmers-and-laborers-are-committing-suicide-hardoi-news-c-213-1-hra1002-3045-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कांग्रेस का सवाल यह कैसा अमृत काल, किसान और मजदूर कर रहे खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कांग्रेस का सवाल यह कैसा अमृत काल, किसान और मजदूर कर रहे खुदकुशी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही कांग्रेस सत्ताधारी दलों पर तीखा निशाना साधने लगी है। शनिवार को नघेटा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि गजब का अमृतकाल भाजपा सरकार में चल रहा है। अमृत काल में किसान और गरीब आत्महत्या कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए भारत छोड़ो आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पं. कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर उनके योगदान का याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अमृतकाल में भुखमरी और आर्थिक तंगी से परेशान किसान व मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
हरपालपुर के अदनिया और हरियावां के कायमपुर की घटना सत्ता के सुशासन पर कलंक है। उन्हाेंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल दोनों गांव का भ्रमण करेगा। जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, अजीमुश्शान, अनुपम दीक्षित, जगपाल सिंह,शशिबाला वर्मा, नसीम वारसी, अकील खान मौजूद रहे।