फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The public defeated the BJP in the state, but at some places we lost to the administration.

Hardoi News: सूबे में जनता ने भाजपा को हरा दिया, कुछ जगह हम प्रशासन से हारे

Thu, 04 Jul 2024 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
The public defeated the BJP in the state, but at some places we lost to the administration.
हरदोई। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी डा. राजपाल कश्यप ने कहा है कि जनता ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा दिया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी को देश की तीसरी नंबर की पार्टी बनाकर जनता ने अपना मंतव्य साफ कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कई जगहों पर सपा भाजपा से नहीं हारी, लेकिन प्रशासन से हार गई। हाथरस कांड पर उन्होंने शोक जताया।
विज्ञापन

सपा के नगर पालिक परिसर स्थित कार्यालय परिसर में पत्रकारों से बात करे हुए राजपाल कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादवने पर्यावरण को जन आंदोलन से जोड़ने की बात कही है। इसी क्रम में एक सप्ताह तक पीपल बरगद और नीम के पौधों को रोपने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में संडीला और हरदोई में भी पौधरोपण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद उद्यान में पौधरोपण करने के बाद राजपाल कश्यप ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे पा रही है। एक भी भर्ती परीक्षा नहीं करा पा रही है और पेपर लीक हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा अन्याय को खत्म करने तक लड़ाई जारी रखेगी। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बघौली में भीठा बाबाके साथ हुई अभद्रता की निंदा की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पौधरोपण औरपत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, सपा नेता ब्रजेश वर्मा, प्रदेश सचिव डा.अरुण मौर्या, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, अमित वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed