फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The principal expressed his displeasure over the dumping of medical waste behind the ward.

Hardoi News: वार्ड के पीछे मेडिकल कचरा फेंकने पर प्राचार्य ने जताई नाराजगी

Tue, 16 Dec 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The principal expressed his displeasure over the dumping of medical waste behind the ward.
फोटो- 21- पुराने आईपीडी भवन के पीछे फेंके गए बायोवेस्ट को दिखाते प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई। संवाद
विज्ञापन

- आईपीडी के पीछे खुले में पड़ी मिली प्रयोग की गई पट्टियां
- वार्ड इंचार्ज को दी कार्रवाई की चेतावनी, सुधार के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सेंट्रल लैब के ऊपर चल रहे पुराने आईपीडी भवन से नीचे खुले में बायोवेस्ट फेंक जाने पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वार्ड इंचार्ज को बुलाकर कार्रवाई की चेतावनी दी और आईसोलेशन परिसर से बायोवेस्ट हटाने के निर्देश दिए। साथ ही भवन की स्थिति काफी खराब दिखने पर सुधार करवाने के निर्देश दिए।

मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदारों की लापरवाही का एक और कारनामा देखने को मिला। शीतलहर से बीमार पड़ने वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई सोमवार को आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लेने गए थे। आइसोलेश वार्ड का परिसर में पुराने आईपीडी भवन का पिछला हिस्सा भी है। ऐसे में जब उनकी नजर परिसर में फैली प्रयोग की गई रुई और पट्टी पर गई तो उन्होंने काफी नाराजगी जताई। पहले तो उन्होंने सफाई व्यवस्था देख रहे सुपरवाइजर दुर्गेश को जमकर फटकार लगाई और सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद वार्ड इंचार्ज को बुलाकर बायोवेस्ट फेंके जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने इमरजेंसी में भी जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रबंधन प्रभारी डॉ. अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. अभिरव अवस्थी, डॉ. अमित आनंद व विजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed