फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Prime Minister is almost certain to arrive on the 29th, with preparations underway to land the helicopter on the expressway.

Hardoi News: प्रधानमंत्री का 29 को आना लगभग तय, एक्सप्रेस-वे पर ही हेलीकॉप्टर उतरवाने की तैयारी

Sat, 18 Apr 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister is almost certain to arrive on the 29th, with preparations underway to land the helicopter on the expressway.
हरदोई। आगामी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी का आना लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिले के अधिकारियों से ली। मुख्यमंत्री खुद भी 24 या 25 अप्रैल को तैयारियों का जायजा लेने आ सकते हैं।प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर गंगा एक्सप्रेस-वे पर ही उतरवाए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का 29 अप्रैल का जिले में संभावित कार्यक्रम हैं। इसकी तैयारियों को प्रशासन ने तेजी से शुरू किया है। जिलाधिकारी अनुनय झा एसपी एके मीणा, सीडीओ सान्या छाबड़ा के साथ प्रस्तावित लोकार्पण समारोह स्थल का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। यूपीडा व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वहां की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम से जानकारी ली। सभास्थल, लोगों के आने-जाने, वाहनों की पार्किंग, पेयजल और छाया आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

बताया गया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के साथ ही सुरक्षा में साथ चलने वाले दो अन्य हेलीकॉप्टर को गंगा एक्सप्रेसवे पर ही उतवाए जाने के लिए हेलीपैड बनवाए जाने के लिए कहा है। लोकार्पण समारोह स्थल के पास गंगा एक्सप्रेसवे की एक साइड की चौड़ाई कम हैं, वैसे तो गंगा एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर है। अधिकारियों ने समारोह स्थल के पास ही हेलीकॉप्टर उतरवाए जाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर उपयुक्त व सुरक्षित स्थान को चिह्नित कराने के साथ ही व्यवस्था जुटाने की प्रक्रिया यूपीडा के माध्यम से शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
समारोह में भीड़ जुटाने के लिए ब्लॉकों से जाएंगी बसें
प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम में समारोह स्थल पर भीड़ जुटाने के लिए ब्लॉकों से बसों को ले जाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉकों को बसों की संख्या का निर्धारण कर दिया गया है। बसों पर जाने वाले लोगों के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रहीं हैं। ताकि लोगों को सभास्थल तक ले जाने और वापस लाने और भोजन-पानी आदि की व्यवस्था में समस्या न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed