{"_id":"312b39d6da16362f2b90598b2a0bb175","slug":"the-police-must-assist-the-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पुलिस का सहयोग करे जनता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुलिस का सहयोग करे जनता’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर थाना परिसर में समाधान दिवस पर लगी चौपाल
विज्ञापन
में डीएम ने कहा कि पुलिस रक्षा के लिए है इसलिए जनता को पुलिस का सहयोग
करना चाहिए। पुलिस के प्रति आस्था व आदर बनाएं रखें। डीएम रमेश मिश्र ने
कहा कि पुलिस के कार्यों में जनता का सहयोग करने से अपराधों में कमी आएगी
और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रहेगी।
कहा कि किसानों को फसल के नुकसान का अधिकतम मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर गांव में गाटा संख्यावार रजिस्टर तैयार कराया गया है, जिस पर फसल का सत्यापन कर नुकसान का प्रतिशत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसी भी दशा में किसानों को वापस नहीं लौटाया जाएगा।
यदि गेहूं की क्वालिटी पचास फीसदी भी खराब है, तब भी गेहूं को क्रय किया जाएगा। एसपी उमेश सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता साथ-साथ चलेंगे तो अपराधों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि जिले में छोटे बच्चों से छेड़खानी एवं दुराचार की घटनाएं बढ़ी हैं, इसलिए बच्चियों को बाहर अकेले शौच को न भेजें।
कहा कि ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने की जरूरत है। उन्हाेंने कहा जो चौकीदार थाने पर सूचना नहीं दे रहे हैं। उनको हटाने की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने कहा कि जनता की शिकायताें का त्वरित गति से निस्तारण हो और जनता से उचित व्यवहार किया जाए।
उधर, समाधान दिवस पर थाने पर 19 शिकायतें आई। जिसमें से दस का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर 30 चौकीदारों को 151-151 रुपये का ईनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीम संडीला संजीव सिंह, सीओ संडीला चरन सिंह, थाना प्रभारी वीपी यादव आदि मौजूद थे।
उधर, समाधान दिवस पर शहर कोतवाली में तहसीलदार नंद लाल मौर्या और शहर कोतवाल नागेश मिश्र ने पीड़िताें की शिकायतें सुन उनकी समस्या का निदान किया। समाधान दिवस पर दो प्रार्थना पत्र आए। जिनका पुलिस व राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया गया।
इस मौके पर लेखपाल मनोज त्रिपाठी सहित क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस कर्मी मौजूद थे। अन्य थानों पर भी पुलिस व राजस्व विभाग के अफसरों ने पीड़ितों की शिकायत सुन उनका निस्तारण किया।