फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The players showed verve

खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 19 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Wed, 19 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The players showed verve
दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 68वीं जनपदीय माध्यमिक  विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को संतोष कुमार इंटर कालेज बेंहदर के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। दौड़ प्रतियोगिता और रिले रेस सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में इस कालेज ने गोल्ड जीता। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रजत और कांस्य पर कब्जा किया। दौड़ प्रतियोगिताओं में वंदना, शिवम, खुशनुमा और निधि पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड जीता।
विज्ञापन


68वीं जनपदीय माध्यमिक  विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बुधवार को सुबह 7:30 बजे सीनियर बालक व बालिका और जूनियर बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू हुई। प्रतियोगिता के तीसरे दिन संतोष कुमार इंटर कालेज बेंहदर, देवी दयाल इंटर कालेज सुभानखेड़ा के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन स्कूलों के खिलाड़ी पहले पायदान पर आने के लिए जोर आजमाइश करते दिख रहे हैं । 5 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में आईआर इंटर कालेज संडीला के मो. शानू प्रथम, इसी स्कूल के विकास सेन द्वितीय और संतोष कुमार इंटर कालेज बेंहदर के मोहित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


5000 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में संतोष कुमार इंटर कालेज बेंहदर की वंदना देवी को प्रथम, जीजीआईसी हरदोई की रोशनी को द्वितीय, श्रीदेवी दयाल इंटर कालेज सुभानखेड़ा की ज्योति देवी को तृतीय स्थान मिला। 3000 मीटर जूनियर बालक वर्ग में संतोष कुमार इंटर कालेज बेंहदर के शिवम प्रथम, यदुराई पब्लिक स्कूल बेंहदर के राफीक अली द्वितीय और सेठ बाबू राम भारती इंटर कालेज पाली के गुनपाल तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में संतोष इंटर कालेज बेंहदर की निधि यादव प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज हरदोई की कृष्णा और श्रीवेणी माधव विद्यापीठ इंटर कालेज की साहिबा तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर सीनियर वर्ग बालिका फाइनल में छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज की खुशनुमा बानो प्रथम, संतोष कुमार इंटर कालेज बेंहदर की हिमांचला शर्मा द्वितीय और साधना वर्मा तृतीय, हैमर थ्रो जूनियर बालक वर्ग में आईआर इंटर कालेज संडीला के मो. शमीम प्रथम, संतोष कुमार इंटर कालेज के अवधेश कुमार द्वितीय और विजय कुमार तृतीय, भाला क्षेपण जूनियर बालिका वर्ग में स्व. मुनब्बर अब्बास इंटर कालेज की आरती देवी प्रथम, जीजीआईसी हरदोई की काजल द्वितीय व सर्वोदय आश्रम इंटर कालेज टड़ियावां की करिश्मा तृतीय, रिले रेस सीनियर बालक में संतोष कुमार इंटर कालेज प्रथम, श्रीदेवी दयाल इंटर कालेज द्वितीय व आईआर इंटर कालेज तृतीय, त्रिकूट सीनियर बालक वर्ग में श्रीदेवीदयाल इंटर कालेज के संदीप कुमार प्रथम, नीरज कुमार द्वितीय और पीबीआर इंटर कालेज के राशिद अमीन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बालक ऊंची कूद में श्रीदेवी दयालय इंटर कालेज के जयपाल रावत प्रथम, पं. नेहरू इंटर कालेज सदरपुर के अनीस अहमद द्वितीय और पीबीआर इंटर कालेज के दिव्यांश राज तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान जीआईसी के टीआर पाल, क्रीड़ा सचिव अवधेश त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान यहां पर कुछ खिलाड़ी खेल की जगह सामग्री भी ढोते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed