फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The planned strategy grinding halt

चक्का जाम को लेकर बनाई रणनीति

Tue, 14 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 14 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The planned strategy grinding halt

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
हरिओम पांडेय ने कहा कि 13 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे अब 22 अप्रैल की रात्रि 12 बजे से रोडवेज बसोें का चक्का जाम करेंगे। इस बाबत उन्होंने सोमवार को गोला डिपो, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर, कन्नौज व जिले के समस्त शाखा अध्यक्ष/मंत्रियों की बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा की।

क्षेत्रीय अध्यक्ष पांडे ने कहा कि 20-20 साल से संविदा पर लगे कर्मचारी दिन रात एक कर कड़ी मेहनत से निगम की बसों द्वारा जनता की सेवा करने में तत्पर हैं, पर आज तक उनको नियमित नहीं किया गया। उनका वेतन तक निर्धारित नहीं किया गया। इस बाबत 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रदेश सरकार एवं रोडवेज के एमडी द्वारा संयुक्त रूप से स्वीकारने के बावजूद कर्मियों को उपेक्षित रखा जा रहा है।

सरकार और अधिकारी वादा करके वादा खिलाफी कर रहे हैं, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि 35 प्रतिशत नियमित की जा रही भर्ती को आधार बनाकर संविदा कर्मियों की भर्ती की जाए, समस्त संविदा चालक व परिचालकों को नियमित कर्मियों की भांति 15,400 रुपये प्रतिमाह दिलाया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार अपनी मनमानी पर उतारू है, तो कर्मचारी भी हक की लड़ाई को कमर कस चुके हैं।

यदि हड़ताल भी करनी पड़ी तो की जाएगी। सरकार को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर यशपाल तोमर, कमलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश पांडेय, राकेश गुप्ता, जितेंद्र बहादुर, विनोद त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, अखिल बाजपेयी, बीके त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, प्रेम नारायण आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed