फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The person who robbed the Bolero by giving intoxicating lassi has been arrested, the Bolero has also been recovered

Hardoi News: नशीली लस्सी पिलाकर बोलेरो लूटने वाला गिरफ्तार, बोलेरो भी बरामद

Fri, 11 Jul 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The person who robbed the Bolero by giving intoxicating lassi has been arrested, the Bolero has also been recovered
बेनीगंज (हरदोई)। चालक को नशीली लस्सी पिलाकर बोलेरो लूटने वाले काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से बोलेरो और आवश्यक अभिलेख भी मिले हैं।
विज्ञापन

सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआ टोला निवासी देशराज के पास बोलेरो है। वह बोलेरो को बुकिंग पर बरेली सात जुलाई को ले जा रहा था। कार बुक कराकर ले जाने वाले युवक ने रास्ते में उसे लस्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस और बोलेरो लेकर चला गया।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना के दौरान पता चला कि सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र के आमाघाट निवासी विपुल कुमार ने घटना को अंजाम दिया था। सीओ के मुताबिक विपुल ऐसे वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर बेच देता था। इस बोलेरो में भी सही नंबर प्लेट हटाकर दूसरी नंबर प्लेट लगवाई थी। विपुल के खिलाफ अयोध्या और सीतापुर में तीन तीन मामले दर्ज हैं। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed