{"_id":"57a8d3f54f1c1bb461ee4941","slug":"the-performance-by-the-villagers-at-the-gate-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट पर तालाबंदी कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट पर तालाबंदी कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों की ओर से अतिक्रमण किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह तहसील के मुख्य गेट में ताला डालकर नारेबाजी की। यहां तक महिलाओं ने लेखपालों सहित अन्य कर्मचारियों को तहसील के अंदर नहीं जाने दिया। चौकी प्रभारी के समझाने के बाद ग्रामीणों ने तहसील गेट का ताला खोला। इससे तहसील प्रशासन ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने तहसील गेट पर ताला डाले रखा।
विज्ञापन
पाली थाना के ग्राम रामपुर के सीताराम, पप्पू, तोता, प्रमोद, रामसती, मुन्नी देवी, रिंकी, सुनीता, माया देवी, शकुंतला समेत सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि गाटा संख्या 353 में उन लोगों के मकान बने हैं, लेकिन कुछ दबंग लोग सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर उन लोगों का आवागमन बंद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कई बार तहसील में अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, दोपहर में एसडीएम पीसी लाल, तहसीलदार राम सुमिरन, लोनार प्रभारी एके राय ने लेखपालों की टीम के साथ मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की। एसडीएम ने बताया जहाँ ग्रामीण रास्ता मांग रहे हैं वहां कोई चकरोड नहीं है फिर भी वह अन्य किसानों से वार्ता कर जल्द रास्ता दिलवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन