फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The party that lives on our crumbs is showing its teeth, clear the misunderstanding.

Hardoi News: हमारे टुकड़ों पर पलने वाली पार्टी आंख दिखा रही, गलतफहमी दूर कर लें

Fri, 17 Apr 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The party that lives on our crumbs is showing its teeth, clear the misunderstanding.
फोटो-38-टड़ियावां में गोष्ठी को संबोधित करते गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश। संवाद
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने सुनाई खरी-खरी
विधायक के ब्लॉक प्रमुख पुत्र बोले-हमने गुंडई दिखा दी तो गोपामऊ में दिखोगे नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। टड़ियावां ब्लॉक सभागार में आयोजन को डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत गोष्ठी का था लेकिन यहां विधायक और उनके ब्लॉक प्रमुख बेटे ने विरोधियों को खुले मंच से चेता दिया। गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने भीम आर्मी का नाम लिए बिना कहा कि हमारे ही टुकड़ों पर पलने वाली एक और पार्टी हमको ही आंख दिखाने का काम कर रही है। कहा कि गलतफहमी दूर कर लें।
गोष्ठी में विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को कुछ दलों ने सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की कही बात को ध्यान में रखते हुए समाज के लोग खुद भी शिक्षित और संगठित रहें व आने वाली पीढ़ी को लेकर भी चिंता रखें। भीम आर्मी का नाम लिए बिना विधायक ने कहा कि एक पार्टी भाजपा की वजह से ही आगे बढ़ी है और अब वह भाजपा को ही आंख दिखाने का काम कर रही है। कहा कि गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक के बेटे टड़ियावां के ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने भी भीम आर्मी का नाम लिए बिना उनके नेताओं पर तंज कसा। कहा कि ज्यादा गुंडा-गुंडा बनते हैं, किसी दिन हमने गुंडई दिखा दी तो गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में दिखाई नहीं पड़ेंगे। मंच से ही रवि प्रकाश ने कहा कि मेरे बारे में पता कर लें 2015 से पहले हमारा भी सिक्का चलता था। कहा कि बाबा साहब का सम्मान हमेशा भाजपा ने बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सम्मान में हम सब मैदान में हैं लेकिन अराजकता बर्दाश्त नहीं है। गोष्ठी में भाजपा के जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, भाजपा नेता अमरेश द्विवेदी, महेश गुप्ता, कृष्णमोहन शुक्ला, आलोक गुप्ता, चोबरलाल वर्मा, राजाराम, अरविंद, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed