{"_id":"67af85a91a074918eb08eda3","slug":"the-outpost-in-charge-did-it-in-50-seconds-and-the-police-inspector-had-to-take-the-help-of-sp-to-open-the-pistol-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126878-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चौकी प्रभारी ने 50 सैकेंड में तो कोतवाल को पिस्टल खोलने में लेनी पड़ी एसपी की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चौकी प्रभारी ने 50 सैकेंड में तो कोतवाल को पिस्टल खोलने में लेनी पड़ी एसपी की मदद
Fri, 14 Feb 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-35-देहात कोतवाली में पुलिस कर्मियों से पिस्टल खुलवाते एसपी नीरज जादौन। स्रोत पुलिस
- एसपी नीरज जादौन ने किया देहात कोतवाली का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को देहात कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से शस्त्र खुलवाकर लोड करवाए।
पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार ने पचास सैकेंड में ही पिस्टल खोलकर लोड कर दी, लेकिन देहात कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज को पिस्टल खोलने के लिए भी पुलिस अधीक्षक की मदद लेनी पड़ी। पुलिस अधीक्षक के सहयोग के बाद वह पिस्टल खोल पाए और फिर बंद करने में भी उन्हें सहयोगियों की मदद लेनी पड़ी।
एसपी नीरज जादौन इन दिनों अलग अलग थानों और कोतवाली का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को देहात कोतवाली का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कोतवाली परिसर की चारदीवारी बनवाने के निर्देश दिए। परिसर में स्थित मंदिर के बाहर रखी खंडित मूर्तियों को हटवाने के लिए कहा।
कुछ सरकारी आवासों में ऐसे लोग रह रहे हैं जो देहात कोतवाली में तैनात नहीं हैं। इन सबको नोटिस जारी कर आवास खाली कराने के निर्देश भी एसपी ने दिए। परिवहन विभाग की ओर से कई गई कार्रवाई में खड़े किए गए वाहनों का निस्तारण उपसंभागीय परिवहन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कराने के निर्देश भी एसपी ने कोतवाल को दिए। शस्त्र और कारतूसों की स्थिति ठीक मिली है। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी अंकित मिश्रा भी मौजूद रहे।