{"_id":"5b89a5f2f6dc36ad83e36bb5de91822a","slug":"the-new-executive-will-today-pledge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लेगी नई कार्यकारिणी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लेगी नई कार्यकारिणी शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न होगा। संघ का वार्षिक समारोह भी इसी के साथ ही आयोजित होगा, जिसको लेकर संघ में तैयारियां जोरों पर रही। वहीं शुक्रवार को संघ की ओर से निर्मित महिला कक्ष का उद्घाटन कर संघ पदाधिकारियों ने किया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि नवनिर्वाचित संघ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी व महामंत्री कमलेश पांडे समेत 22 पदाधिक ारी शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगे। संघ के वार्षिक समारोह व शपथ ग्रहण के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति महेंद्र यादव होंगे। विशिष्ठ अतिथि जनपद न्यायाधीश नरेश जैन होंगे। समारोह में संघ के वर्तमान महामंत्री रामदेव शुक्ला संघ के हित में किए गए कार्यों को वकीलों के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
महामंत्री रामदेव शुक्ला का वार्षिक अभिभाषण तथा संघ अध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव का अध्यक्षीय भाषण भी होगा। वार्षिक समारोह व शपथ ग्रहण को लेकर संघ में शुुक्रवार को पूरे दिन तैयारियां तेज रही। वहीं शुक्रवार को महिलाओं के लिए विशेष महिला कक्ष का उद्घाटन कर उसे महिला वकीलों को सौंपा गया।
विज्ञापन
महिला कक्ष निर्माण पर महिला वकील समता शर्मा, प्रतिमा मिश्रा, ममतेश गुप्ता, अनीता तिवारी, नीतू आदि ने सराहना की। शनिवार को सभी वकील दोपहर बाद से न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। उधर, हरदोई स्थापना दिवस पर लिए गए संकल्प पर शुक्रवार को अधिवक्ता संघ ने अमल करते हुए वकील घर में साफ सफाई व वृहद रूप से पौधरोपण परिसर में किया। पूरे दिन संघ के महामंत्री रामदेव शुक्ला की देखरेख में कार्य चला।
वकील घर के लॉन में फल व फू लदार पेड़ पौधेे लगाए गए। इस दौरान संघ अध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी, महामंत्री रामदेव शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव, अनिल मिश्रा आदि मौजूद थे।