फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The mystery of the death of the young man involved in the murder and accident

हत्या और हादसे में उलझी युवक की मौत की गुत्थी

Fri, 04 Mar 2022 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
The mystery of the death of the young man involved in the murder and accident
हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर संदिग्ध हालात में मिले युवक केे शव के मामले मेें हत्या और हादसे के बीच मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस हादसा बता रही, जबकि युवक की पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के सतौथा गांव निवासी विवेक सिंह चौहान (35) मिठाई की दुकान करते थे। बृहस्पतिवार को उनका शव लमकन पुल के पास सड़क से कुछ दूरी पर गड्ढे में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

युवक की पत्नी कुंती ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव के एक युवक ने उसके पति को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी थी। दो मार्च को युवक उसके पति को बहला-फुसलाकर घर से ले गया था। आरोप है कि युवक ने पति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव सड़क से कुछ दूरी पर गड्ढे में फेंक दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था।

शुक्रवार की सुबह तक हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी को समझा-बुझाकर हत्या की तहरीर लेकर शव का अंतिम संस्कार कराया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed