फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The murder of a young man in a rage

रंजिश में युवक की हत्या

Wed, 22 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Wed, 22 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
The murder of a young man in a rage
वारदात स्थल पर लगी भीड़ और जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : Amar ujala

ब्लाक के पचदेवरा थाना क्षेत्र के विरमपुरवा मजरा के हडाईपुर गांव में मंगलवार रात रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव खेत में फेंक दिया। शव नग्न पड़ा था। युवक के पेट और मुंह में गोली मारी गई थी। हत्यारों ने युवक का सिर और गुप्तांग भी पत्थर से कुचल दिया था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक समेत दो लोगों पर हत्या रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव निवासी रामकिशुन (35) पुत्र नत्थू कुशवाहा खेतीबाड़ी करता था। उसके पास तीन बीघे पैतृक जमीन थी। बंटाई पर भी कुछ जमीन लिए था। रामकिशुन के परिवार में पत्नी गुड्डी (32) बेटी ज्ञानवती (11), कीमती (7) दो बेटे संतोष (10) और कन्हैया (6) हैं। छोटा भाई राजकुमार (20) निशक्त है। वह भी रामकिशुन के पास ही रहता है। मंगलवार शाम करीब चार बजे रामकिशुन साइकिल से सरसों पेराई कराने के लिए पड़ोसी गांव नेवादा गया था।
विज्ञापन


रात को रामकिशुन घर नहीं लौटा तो गुड्डी ने पड़ोस में रह रहे चचिया ससुर रामसिंह को सूचना दी। उसने गांव के रामरहीश के साथ एक अन्य व्यक्ति को बाइक से नेवादा गांव भेजा, लेकिन पता नहीं चला। सुबह करीब सात बजे बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने चंद्रमपुर गांव के पास खेत में शव पड़ा देखा। सूचना पर रामसिंह मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ शाहाबाद अरविंद कुमार वर्मा व एसओ शेरसिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने पड़ोसी रामकिशोर पुत्र रामचरण और लालुआपुर निवासी श्यामलाल पर हत्या का आरोप लगाया। गुड्डी का आरोप है कि रामकिशोर कच्ची शराब बनाता है। करीब एक साल पहले रामकिशुन की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। आरोपी रामकिशोर ने रामकिशुन को निपटा देने की धमकी दी थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसओ शेर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed