{"_id":"66843dc7cfa078631604f699","slug":"the-municipality-has-paid-for-the-removal-of-the-pillars-now-the-electricity-department-should-be-kind-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116461-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पालिका ने कर दिया खंभे हटाने का भुगतान, अब बिजली विभाग हो मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पालिका ने कर दिया खंभे हटाने का भुगतान, अब बिजली विभाग हो मेहरबान
विज्ञापन
संडीला। नगर पालिका संडीला के मोहल्ला माकूम कुआं में बीच सड़क पर दो खंभे लगे होने की वजह से आवागमन में परेशानी झेल रहे लगभग 10 हजार लोगों को जल्द ही राहत मिल जाएगी।
अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर नगर पालिका प्रशासन ने बिजली के खंभे हटवाने और लाइन बदलवाने के लिए लगभग दो लाख 80 हजार रुपये का भुगतान बिजली विभाग को कर दिया है। इसके साथ ही खंभे हटवाने की कवायद तेजी से शुरू हो गई है।
संडीला नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला मलकाना में एक सड़क माकूम कुआं से दादरमियां की मजार होते हुए सेंट थेरेसा बाईपास पर मिलती है। इसी सड़क पर एक जगह बिजली के दो खंभे लगे हुए हैं। बीच सड़क पर यह खंभे होने के कारण लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बिजली के खंभों के कारण एंबुलेंस और ट्रैक्टर जैसे वाहन भी इधर से नहीं गुजर पाते। इन वाहनों को बाईपास जाने के लिए शीतला मंदिर वाली सड़क या फिर काजी सरॉय से होकर गुजरना पड़ता है। इससे फेरा भी बढ़ता है और ईंधन भी ज्यादा खर्च होता है।
विज्ञापन
तकरीबन 10 हजार लोगों से जुड़ी इस समस्या को अमर उजाला ने दमदारी से उठाया और मंगलवार के अंक में विभागों के झोल में बीच सड़क पर दो-दो खंभे शीर्षक से खबर प्रकाशित की। दरअसल खबर में यह भी बताया गया था कि बिजली के खंभे हटाने का खर्च नगर पालिका संडीला को उठाना होगा। इसकी रकम बिजली विभाग को मिलने के बाद ही 10 हजार लोगों को इस समस्या से राहत मिलेगी। खबर का संज्ञान लेकर नगर पालिका ने 2,79,986 रुपये बिजली विभाग के खाते में जमा करा दिए हैं। साथ ही खंभे हटवाने और लाइन बदलवाने का कार्य जल्द कराने के लिए भी कहा है।
बिजली के खंभे हटाने के लिए नगर पालिका ने बिजली विभाग को लगभग दो लाख 80 हजार रुपये का भुगतान कर दिया है। जल्द से जल्द बिजली के खंभे हटवा दिए जाएंगे, ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। -दिवाकर यादव, उपखंड अधिकारी
बिजली विभाग को काम कराने के लिए आवश्यक बजट दे दिया गया है। बिजली विभाग के खाते में रुपये जमा करा दिए गए हैं। अब बिजली विभाग को जल्द से जल्द काम करा देना चाहिए। -विजेता गुप्ता, ईओ, संडीला