फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The MP's attitude has put the municipal administration on the back foot, and the name will be added to the plaque.

Hardoi News: सांसद के तेवरों से बैकफुट पर पालिका प्रशासन, शिलापट पर बढ़ेगा नाम

Wed, 06 May 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The MP's attitude has put the municipal administration on the back foot, and the name will be added to the plaque.
हरदोई। शहर के भगवान बुद्ध चौक के लोकार्पण कार्यक्रम पर सांसद के तीखे तेवरों के बाद नगर पालिका प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। सांसद जय प्रकाश ने शिलापट पर नाम न लिखे होने के मामले को प्रोटोकॉल से जोड़ते हुए आपत्ति की थी। अब नगर पालिका यहां के शिलापट में सांसद जय प्रकाश का नाम भी दर्ज करवाएगी।
विज्ञापन

शहर के सबसे चर्चित सिनेमा चौराहे का सुंदरीकरण कराया गया है। एक मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने यहां कराए गए कार्याें का लोकार्पण किया था। सिनेमा चौराहे पर अब महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है। साथ ही सिनेमा चौराहे को अब भगवान बुद्ध चौक कर दिया गया है। लोकार्पण के मौके पर जब शिलापट से पर्दा हटा तो पता चला कि इस पर सांसद जय प्रकाश का नाम ही नहीं है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को सांसद जय प्रकाश ने अन्य मुद्दों के साथ इस मामले पर भी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। दरअसल चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य नगर पालिका से कराया गया है। ऐसे में लोकार्पण के लिए तैयार शिलापट में प्रोटोकॉल के अनुसार सांसद का नाम भी पड़ा होना चाहिए था। सांसद के सख्त रुख को देखते हुए डीएम ने भी नगर पालिका के जिम्मेदारों काे शासनादेश के मुताबिक कार्य करने के निर्देश दिए थे। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अब नगर पालिका ने शिलापट पर सांसद का नाम दर्ज करवाने का निर्णय लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने बताया कि शासनादेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed